इन 14 बॉलीवुड कलाकारों के करियर पर लात मार चुके हैं सलमान खान (Salman Khan)
सलमान खान को बॉलीवुड का सबसे पॉवरफुल खान स्टार कहा जाता है। सलमान खान पर कई दफा आरोप लगा है कि वो जिसे नापसंद करते हैं, उसके करियर को बर्बाद करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। चलिए देखते हैं कि कौन-कौन सेलेब्स उन पर ऐसे आरोप लगा चुका है।

जॉन अब्राहम (John Abraham)
साल 2006 में एक कॉन्सर्ट में जॉन और सलमान खान के बीच बहस हुई थी। फिल्म ‘बाबुल’ के सेट पर सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच तीखी बहस हुई थी। इसके बाद दबी जुबान में लोग कहते थे कि कई फिल्मों से जॉन को हटवाने के पीछे सलमान का ही हाथ रहा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)
जब मीडिया में ऐश्वर्या ने सलमान के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी तो उसके बाद कई फिल्मों के सेट पर जाकर सलमान उनके साथ बदतमीजी करते हुए भी पकड़े गए थे। इस वाकये के बाद कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने ऐश के साथ काम करने से इंकार कर दिया था।

अरिजीत सिंह (Arijit Singh)
अरिजीत सिंह और सलमान खान की दुश्मनी तो किसी से भी नहीं छिपी है। अरिजीत सिंह ने सलमान खान को लेकर कहा था कि उन्होंने जबरदस्ती अपनी फिल्म से उनका गाना निकाल दिया है। इसके बाद सलमान ने अरिजीत को कभी नहीं माफ किया और कई फिल्मों से उनका काम भी छीन लिया। अरिजीत सिंह कुछ दिनों के लिए परेशान जरूर रहे लेकिन बाद में उन्होंने पीछे ना मुड़कर देखने का फैसला लिया और उनकी कोशिशें जारी रही।

कटरीना कैफ (Katrina Kaif)
सलमान खान का साथ छोड़कर जब कटरीना कैफ ने रणबीर कपूर का हाथ थामा था तब उनके करियर की रफ्तार भी धीमी पड़ गई थी। इसके पीछे सलमान खान का ही हाथ बताया जाता है।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)
कटरीना कैफ की वजह से ही रणबीर कपूर तो अब सलमान खान को फूटी आंखों भी नहीं सुहाते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सलमान खान ने रणबीर के भी रास्ते में कई कांटे बिछाए हैं।

जिया खान (Jiah Khan)
जिया खान के निधन के बाद उनकी मां ने मीडिया में कहा था कि सलमान खान की वजह से ही सूरज पंचोली इस केस से बचकर निकल गया। साथ ही उनका ये भी कहना था कि जिया खान के करियर में रोड़े डालने वाले भी सलमान खान ही थे।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)
सुशांत सिंह राजपूत को मेंटल हैरेस करने के आरोप सलमान खान के कई बार लगे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लोगों ने उनको बायकॉट करने का फैसला लिया था।

साहिल खान (Sahil Khan)
एक्टर साहिल खान ने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि बॉलीवुड के एक पॉवरफुल खान स्टार ने उनका करियर चौपट कर दिया था।

अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap)
दबंग 2 के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर बुली करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि सलमान ने उनके करियर को बर्बाद करने के लिए हरसंभव कोशिश की थी।

जुबैर खान (Zubair Khan)
‘बिग बॉस’ में आकर जुबैर खान को सलमान खान के साथ पंगा लेना काफी खला है। अब जुबैर इंडस्ड्री में काम मांगते फिरते हैं।

सोना महापात्रा (Sona Mahapatra)
सोना महापात्रा का करियर डुबोने का आरोप भी सलमान खान पर लग चुका है।

सोनू निगम (Sonu Nigam)
सोनू निगम ने एक वीडियो जारी करके साफ कहा था कि सलमान खान ने उनके करियर पर लात मारने की पूरी कोशिश की थी।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का करियर भी डगमगा ही रहा है और इसका पूरा क्रेडिट सलमान खान को ही जाता है। अर्जुन कपूर जबसे मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं, तबसे वो सलमान खान की आंखों में गड़ रहे हैं।

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच ऐश्वर्या रॉय बच्चन के चलते खूब लड़ाई हुई थी। इसका नतीजा ये हुआ कि विवेक को बॉलीवुड में काम मिलना ही बंद हो गया। सालों बाद विवेक इक्का-दुक्का फिल्मों में काम करते हुए नजर आए।
News Source – Bollywood Life