ऋषि कपूर (Rishi kapoor) की डेथ एनिवर्सरी पर अपने घर पहुंचे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर को दुनिया से अलविदा कहे एक साल हो गया है। बीते साल आज ही के दिन ऋषि कपूर का देहांत हो गया था। एक साल होते ही एक बार फिर लोगों को ऋषि कपूर की याद आ गई है। वहीं ऋषि कपूर का परिवार भी आज बेहद इमोशनल नजर आया। ऐसे में रणबीर कपूर अपनी मां का गम बांटने के लिए घर जा पहुंचे।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने की मां नीतू कपूर से मुलाकात
आज रणबीर कपूर अपनी मां से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इस तस्वीर में रणबीर कपूर मास्क लगाकर अपने घर जाते दिख रहे हैं।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी पहुंचीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ
रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी नीतू कपूर से मिलने आई थीं। तस्वीर में आलिया भट्ट नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।

आज बहुत इमोशनल नजर आईं नीतू कपूर
ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर बेहद इमोशनल हो गईं। नीतू कपूर ने अपने यादों के खजाने से ऋषि कपूर की बड़ी पुरानी तस्वीर शेयर की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों सितारे कपूर हाउस के बाहर नजर आ रहे हैं।

ऋषि कपूर (Rishi kapoor) को याद कर रहे हैं फैंस
डेथ एनिवर्सरी के दिन फैंस सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सितारे भी आज ऋषि कपूर का जिक्र करते नजर आए।

रिद्धिमा कपूर को भी आई अपने पापा की याद
आज रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपने पापा ऋषि कपूर को याद किया है। ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा कपूर काफी इमोशनल हो गईं।
Source – bollywoodlife