राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। विवादों से राज कुंद्रा का पुराना नाता है। बता दें कि राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी कई व्यवसाय चलाते हैं। राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी करोड़ों के मालिक हैं। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत ही लोकप्रिय है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 22 नवंबर 2009 में शादी रचाई थी। राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से इतना प्यार करते हैं कि वो उनका दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
राज कुंद्रा ने शिल्पा को दिए कई महंगे तोहफे
राज कुंद्रा एक बहुत ही बड़े व्यवसायी हैं। राज अक्सर अपनी पत्नी को इतने महंगे-महंगे तोहफे देते हैं जिनकी कीमत जानकर आपका भी सिर घूमने लगेगा। उन्होने शिल्पा के जन्मदिन पर कई महंगे तोहफे दिए हैं। अपनी पत्नी को महंगे तोहफे देने के लिए भी वो बहुत ही मशहूर हैं। आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको उनके द्वारा पत्नी शिल्पा को दिए हुए सबसे महंगे तोहफे के बारे में बता रहे हैं। इन महंगे गिफ्ट्स की कीमत निश्चित रूप से आपके होश उड़ा देगी।

बुर्ज खलीफा में महंगा अपार्टमेंट
दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में राज कुंद्रा(Raj Kundra) ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty )को एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। शिल्पा को अपनी शादी की सालगिरह पर राज कुंद्रा की तरफ से सबसे महंगा तोहफा मिला था। उनका ये अपार्टमेंट 19वें फ्लोर पर था जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए के आसपास थी। हालांकि साल 2016 में शिल्पा ने अपना ये अपार्टमेंट बेच दिया था।

तीन करोड़ की डायमंड रिंग
राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने जब शिल्पा शेट्टी के साथ सगाई की थी तो उन्होंने उन्हें 20 कैरेट की डायमंड रिंग पहनाकर उनका दिल जीत लिया था। शिल्पा शेट्टी के हाथ में उनकी सगाई की अंगूठी अक्सर दिखाई देती है। इस डायमंड अंगूठी की कीमत लगभग तीन करोड़ के आस पास है।

सी फेसिंग विला
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)मुंबई में हमेशा से ही खुद का एक सी-फेसिंग विला खरीदने की चाहत रखती थीं और शादी के बाद उनके इस सपने को उनके पति राज कुंद्रा ने पूरा किया। इन दोनों का मुंबई में खुद का ‘किनारा’ नाम का विला है जहां वो अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताती हैं। बता दें कि मुंबई में सी फेसिंग अपार्टमेंट कि कीमत लगभग 3 से 4 करोड़ से शुरू होती है।

यूके में 7 बेडरूम का विला
राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के लिए एक और महंगी प्रॉपर्टी खरीदी थी। यूके में उन्होने शिल्पा शेट्टी को 7 बेडरूम का एक विला गिफ्ट किया था। ये जोड़ी अपनी छुट्टियां मनाने के लिए अक्सर वहां जाता हैं। उनके विला का नाम ‘राजमहल’ है। उनके इस विला की कीमत करोड़ों में है।

महंगी कार
बॉलीवुड में लगभग हर सितारा ऑडी, मरसडीज और साथ ही महंगी-महंगी गाड़ियों का मालिक है। राज कुंद्रा ने भी अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी को कई महंगी गाड़ियां तोहफे में दी है। इसमें उनकी बीएमडबल्यू जेड 4 शामिल है।

राज कुंद्रा अरेस्ट मामला
बता दें सोमवार यानी की 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ एप पर दिखाए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पहले क्राइम ब्रांच ने कुछ पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। राज कुंद्रा के खिलाफ फरवरी 2021 में उनके खिलाफ शिकायर दर्ज कारवाई थी। इससे पहले भी राज कुंद्रा धोखाधड़ी से लेकर सट्टेबाजी के मामले तक में विवादों में रह चुके हैं।
Source – amarujala