होली का त्योहार एक ऐसा त्योहार है जिसमें हर कोई रंगों से सराबोर नजर आता है. फिर आम इंसान हों या बॉलीवुड सितारे सभी जमकर होली की मस्ती में डूबे नजर आते हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी होली का त्योहार काफी पसंद है. इसका सबूत है प्रियंका की पति पति निक जोनास के साथ खेली गई पहली होली . शादी के बाद अपनी पहली होली में प्रियंका रंगों से नहाई हुई नजर आई थीं. आइए एक नजर डालते हैं प्रियंका चोपड़ा की पति निक जोनास के साथ मनाई गई होली की खास तस्वीरों पर .

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति और अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनास के साथ पहली होली ईशा अंबानी के घर मनाई थी. इस दौरान प्रियंका ने निक को खूब रंग लगाया था. (Photo Credit: Instagram)
निक और प्रियंका ने एक दूसरे के साथ जम कर होली खेली थी. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों एक दूसरे में ही डूबे हुए नजर आ रहे थे.
निक ने भी पत्नी प्रियंका के साथ होली की मस्ती का खूब लुत्फ उठाया था. वे पूर तरह भारतीय रंग में रंगे नजर आए थे.
होली की मस्ती में डूबी प्रियंका चोपड़ा ने दूसरे सेलेब्स को भी खूब रंग लगाया था.
शादी के बाद पहली होली थी तो प्रियंका चोपड़ा का पूरा परिवार भी उनकी खुशी में पूरी तरह शरीक नजर आया था. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे प्रियंका अपने पूरे परिवार के साथ होली की मस्ती में डूबी हुई नजर आ रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा को होली का त्योहार कितना पसंद हैं ये उनकी थ्रोबैक तस्वीरें साफ बयां कर रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा की पति निक के साथ पहली होली वाकई बेहद यादगार और स्पेशल थी. वैसे ये दोनों फिर से होली की मस्ती में डूबने की तैयारी कर रहे हैं. देखते हैं इस बार प्रियंका और निक किस अंदाज में होली सेलिब्रेशन करते हैं.
Source – ABP Live