Divyanka Tripathi is confirmed for Rohit Shetty’s stunt based reality show Khatron Ke Khiladi 11: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) को लेकर लगातार नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। जल्द ही इस शो की शूटिंग केपटाउन में शुरू होने वाली है। हाल ही में इस शो के कन्फर्म हो चुके कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई थी। इस लिस्ट में आस्था गिल, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली, सौरभ राज जैन, वरूण सूद, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य और एजाज खान के नाम शामिल थे। अब इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी जुड़ चुका है। जी हां टीवी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी अब लोगों को अलग ही अंदाज में नजर आने वाली हैं।
अपने हालिया इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि कुछ वजहों की वजह से वो इस शो का हिस्सा नहीं बन पा रही थी। दिव्यांका को स्लिप डिस्क की समस्या थी। साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी का तैराकी से भी दूर-दूर तक नाता नहीं था। ऐसे में उन्होंने खुद को तैयार करने के बाद ही रोहित शेट्टी के शो को हां कहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें को हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी को सोनी टीवी के शो ‘क्राइम पेट्रोल’ में बतौर होस्ट देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और ‘ये है मोहब्बतें’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ चुकी हैं। रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेद दहिया के साथ नजर आ चुकी हैं।
दिखेगा दिव्यांका त्रिपाठी का बिंदास अंदाज
अभी तक टीवी के दर्शकों को दिव्यांका त्रिपाठी सिर्फ और सिर्फ बहू वाली इमेज में ही दिखी हैं। रोहित शेट्टी के शो के जरिए दिव्यांका त्रिपाठी को अपना बिदांस अंदाज दिखाने का मौका मिलेगा। इससे पहले हिना खान ने भी बहू वाली इमेज तोड़ने के लिए इसी शो का सहारा लिया था। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताएं कि आप ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में दिव्यांका त्रिपाठी को देखने के लिए कितने उत्सुक हैं?
Source – bollywoodlife