टीवी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) जल्द ही शुरु होने वाला है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा अभी से होने लगी है। वैसे अगर इस शो में टीवी इंडस्ट्री के टॉप कपल्स को जगह दी जाएगी तो मजा ही आ जाएगा। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन रीयल लाइफ कपल्स से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिनकी मौजूदगी से बिग बॉस 15 में चार चांद लग सकते हैं।
Image credit: Instagram
शाहीर शेख और रूचिका कपूर (Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor)
हाल ही में शादी के बंधन में बंधा ये कपल अगर सलमान खान के शो में एंट्री मारेगा तो खूब धमाल मचेगा। इस शो के जरिए इनके फैंस को इनकी केमेस्ट्री के बारे में भी खूब जानने का मौका मिलेगा।
Image credit: Instagram
वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल (Varun Sood and Divya Agarwal)
वरुण और दिव्या अक्सर फैंस को कपल गोल्स दिया करते हैं ऐसे में उनकी केमेस्ट्री इस शो के दर्शकों का दिल आसानी से जीत सकती है।
Image credit: Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya)
विवेक दहिया ने हाल ही में कहा था कि वो और दिव्यांका इस शो को कोई भी मसाला नहीं दे सकते हैं। इसके बावजूद भी फैंस उन्हें इस शो में देखना पसंद करेंगे।
Image credit: Instagram
मोहित सहगल और सनाया ईरानी (Mohit Sehgal and Sanaya Irani)
टीवी के क्यूटेस्ट कपल्स में से एक सनाया ईरानी और मोहित सहगल की जोड़ी भी इस शो में चार चांद लगा सकती है।
Image credit: Instagram
गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी (Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee)
अपनी दिलचस्प केमेस्ट्री से यकीनन ये टीवी कपल बिग बॉस 15 में धमाल मचा सकता है। गुरमीत और देबीना सालों की शादी के बाद भी फैंस को अपनी केमेस्ट्री से चौंकाते रहते हैं।
Source – bollywoodlife