सात समंदर पार रहा है इन 24 शोज का जलवा
हमारी टीवी इंडस्ट्री का मुकाबला शायद ही कोई कर पाए। इस इंडस्ट्री ने एक से बढ़कर एक ऐसे शोज दिए हैं, जिसे लोगों ने बड़े ही चाव से देखा था। आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि सात समंदर पार भी कुछ शोज का जलवा रहा है। इस रिपोर्ट के जरिए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से शोज हैं, जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि सात समंदर पार के लोगों को भी अपना दीवाना बना लिया था।

खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi)
जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के इस रिएलिटी शो को पड़ोसी देश पाकिस्तान में खूब देखा जाता है।

बिदाई (Bidaai)
स्टार प्लस पर आने वाले इस शो पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। यूरोप में लोगों ने इसे खूब पसंद किया था।

कुबूल है (Qubool Hai)
जीटीवी के इस चर्चित शो ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस सीरियल में सुरभि ज्योति (Surubhi Jyoti) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने लीड रोल निभाया था। इस सीरियल को यूएई में खूब देखा जाता था।

महाभारत (Mahabhart)
नए महाभारत को हर किसी ने सराहा था और सात समंदर पार भी इसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इंडोनेशिया, मॉरीशस और रसिया में ये शो काफी मशहूर हुआ था।

ये कहां आ गए हम (Yeh Kaha Aa Gaye Hum)
करण कुंद्रा (Karan Kundra) के इस शो को पाकिस्तान और यूके में भी खूब देखा जाता था।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi)
स्मृति ईरानी स्टारर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने टीआरपी लिस्ट में खूब धमाल मचाया था। भारत के साथ-साथ मॉरीशस में इस शो को खूब देखा जाता था।

बालिका वधू (Balika Vadhu)
कलर्स चैनल के इस सुपरहिट शो को यूएई, यूके, वियतनाम और तजाकिस्तान के लोग बड़े ही चाव से देखते थे।

कितनी मोहब्बत है (Kitni Mohabbat Hai)
कृतिका कामरा (Kritika Kamra) और करण कुंद्रा स्टारर इस सीरियल को मिस्त्र के लोग बड़े ही चाव से देखते थे।

उतरन (Uttaran)
रश्मि देसाई और टीना दत्ता के इस सीरियल ने इंडोनेशिया में खूब धमाल मचाया था। इंडोनेशिया के लोगों को इस सीरियल की कहानी इतनी पसंद आई थी कि वहां के लोगों ने इसके दूसरे पार्ट को बनाने की गुजारिश भी कर डाली थी।

एक हसीना थी (Ek Haseena Thi)
वत्सल सेठ (Vatsal Seth) और संजीदा शेख ने इस सीरियल के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इस सीरियल को कुल 30 देशों में ऑनएयर किया गया था।

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (Comedy Nights with Kapil)
कपिल शर्मा के इस कॉमेडी शो ने टीआरपी लिस्ट में हमेशा से ही अपनी जगह सुनिश्चित की हुई थी। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इस शो ने अपना दबदबा कायम किया हुआ था।

साड्डा हक (Sadda Haq)
साउथ अफ्रीका में इस शो को काफी पसंद किया गया था। इस शो से जुड़े कलाकारों ने साउथ अफ्रीका में अच्छा खासा फैन बेस तैयार कर लिया था।

देवों के देव महादेव (Devon Ke Dev Mahadev)
इस पौराणिक शो में मोहित रैना (Mohit Raina) को भगवान शिव के रूप में लोगों ने काफी पसंद किया था। चाइना में भी लोग इस शो को काफी पसंद करते थे।

चक्रवर्ती अशोक सम्राट (Chakravartin Ashoka Samrat)
इस शो को लोग इंडोनेशिया में खूब देखते थे।

सरस्वतीचंद्र (Saraswatichandra)
जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और गौतम रोड़े के इस शो को 30 से भी ज्यादा देशों में ऑनएयर किया जाता था।

मधुबाला (Madhubala)
दृष्टि धामी और विवियन डीसेना के इस शो को ईस्ट यूरोप में काफी सराहना मिली थी।

दिया और बाती हम (Diya Aur Bati Hum)
स्टार प्लस के इस सीरियल ने रोमानिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

इस प्यार को क्या नाम दूं (Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon)
सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में बरुण सोबती और सनाया ईरानी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इस सीरियल को यूएई और टर्की में पसंद किया गया था।

झलक दिखला जा (Jhalak Dikhhla Jaa)
कलर्स चैनल के इस डांसिंग रिएलिटी शो को पाकिस्तान के लोग काफी फॉलो करते हैं।

मेरे आशिकी तुमसे ही (Meri Ashiqui Tumse Hi)
शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) और राधिका मदान (Radhika Madan) के इस शो ने उजबेकिस्तान और कोरिया में खूब धमाल मचाया था।

नागिन (Naagin)
मौनी रॉय स्टारर इस सुपरनैचुरल ड्रामा को चाइना में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

बिग बॉस (Bigg Boss)
सलमान खान के इस कंट्रोवर्सियल शो का अच्छा खासा फैन बेस तो पाकिस्तान में तैयार हो गया। इस शो के नए सीजन का इंतजार तो हमारे पड़ोसी मुल्क में बेसब्री से होता है।

शांति (Shanti)
मंदिरा बेदी के इस शो को श्रीलंका में भी काफी देखा गया था। इंडिया में भी इस शो का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला था।

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी (Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi)
शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) स्टारर इस सीरियल को इंडोनेशिया के लोगों ने खूब प्यार दिया था। इंडोनेशिया में तो शाहीर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
Source- bollywoodlife