भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली(The Great Khali) को WWE हॉल ऑफ फेम 2021 में शामिल किया गया है। पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) ने इस चीज को लेकर खुशी जाहिर की है और उनकी तारीफ की है। हॉल ऑफ फेम सेरेमनी का समापन इस बार हो गया है और द ग्रेट खली को भी इसमें इंडक्ट किया गया। इस खबर के बाद भारत में WWE के जितने भी फैंस हैं सभी ने अपनी खुशी जताई। द ग्रेट खली का WWE में बहुत बड़ा नाम हैं और वो चैंपियन भी रह चुके हैं।
पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने द ग्रेट खली को लेकर कही बड़ी बात
पिछले साल कोविड के कारण WWE हॉल ऑफ फेम सेरेमनी का आयोजन नहीं हुआ था लेकिन इस साल 6 अप्रैल को इसका आयोजन हुआ था। पिछले साल के दिग्गजों को भी इस बार इंडक्ट किया गया। द ग्रेट खली वर्चुअल तौर पर हॉल ऑफ फेम सेरेमनी में भारत से शामिल हुए। उनके अलावा इस बार मॉली हॉली, एरिक बिशफ, RVD और केन को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
द ग्रेट खली के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर मैं बहुत खुश हूं। वो एक कई लोगों के लिए हीरो हैं और महान इंसान भी है। हमारे रोस्टर में भारत की तरफ से अब बहुत रेसलर हैं और ये खुशी की बात है। ये बहुत अच्छी बात है। मैं खली के साथ लॉकर रूम में टाइम नहीं बिता पाया लेकिन ट्रेवलिंग के दौरान मैंने उनके साथ टाइम बिताया है। ऑरिजिनल कार में मेरी जिंदर महल के साथ खली भी थे। कई हफ्ते हम तीनों ट्रेवल करते थे। इस दौरान मैंने उन्हें जाना और मुझे तब पता चला कि वो बहुत अच्छे इंसान है।
ड्रू मैकइंटायर का पिछले एक साल में बहुत बड़ा नाम हो गया है और WrestleMania 37 में अब उनका मैच एक बार फिर बॉबी लैश्ले के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए होगा।
Source – sportskeeda