शारीरिक शोषण का शिकार हो चुकी हैं ये हसीनाएं
बॉलीवुड अदाकाराएं किसी भी मुद्दे पर बात करने से पीछे नहीं हटती हैं। मुद्दा चाहे जो भी हो बॉलीवुड अदाकाराएं अपना पक्ष खुलकर बोलती हैं। बॉलीवुड की कई ऐसी अदाकाराएं हैं जो कि अपने साथ हुई शारीरिक हिंसा के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। इन अदाकाराओं ने बिना किसी से डरे शारीरिक हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

सोमी अली (Somi Ali)
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने कुछ समय पहले ही खुलासा किया है कि बचपन में उनका रेप हुआ था। सोमी अली ने बताया कि उनके साथ 5 और 9 साल की उम्र में यौन शोषण हुआ था। इतना ही नहीं 14 साल की उम्र में सोमी अली को रेप का भी सामना करना पड़ा था। माता पिता को बताने पर उनको चुप रहने की सलाह दी गई।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना रनौत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कंगना रनौत बहुत ही छोटी उम्र में शारीरिक हिंसा और शोषण का शिकार हुई थीं। इस घटना ने कंगना रनौत को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था। इस बात का खुलासा खुद शारीरिक हिंसा और शोषण का शिकार ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin)
बॉलीवुड अदाकारा कल्कि कोचलिन भी शारीरिक हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू में कल्कि कोचलिन ने इस बात का खुलासा किया था। कल्कि कोचलिन ने बताया था कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ है। इस घटना ने कल्कि कोचलिन को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया था। इस गम से उबरने के बाद कल्कि कोचलिन ने फिल्मों में अपना करियर बनाया।

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)
बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन भी शारीरिक हिंसा का सामना कर चुकी हैं। एक 15 साल के लड़के ने समारोह के दौरान सुष्मिता सेन के साथ छेड़छाड़ की थी। सुष्मिता सेन ने इस लड़के की गर्दन को पकड़ लिया था। लड़के की उम्र देखकर सुष्मिता सेन काफी हैरान रह गईं।

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)
एक इंटरव्यू में फातिमा सना शेख ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया था। फातिमा सना शेख ने बताया कि बचपन में वो भी शारीरिक शोषण का शिकार हो चुकी हैं। इस बारे में वो किसी से भी बात करना पसंद नहीं करतीं।

पायल घोष (Payal Ghosh)
कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अदाकारा पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। पायल घोष के इस खुलासे के बाद जमकर हंगामा मचा था। वहीं अनुराग कश्यप ने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था।
Source – Bollywoodlife