दूसरे बेटे के जन्म के एक महीने बाद करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी के कारण बढ़े वजन को कम करना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया स्टोरी पर पहले दिन की फोटो साझा की है, जिसमें स्मार्ट वॉच और सपोर्ट शूज दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, “पहला दिन…यात्रा की शुरुआत।” स्मार्ट वॉच में उन्होंने दिखाया है कि पहले दिन 5125 कदम चलकर उन्होंने 4.25 किमी. की दूरी तय की।
तैमूर के जन्म के बाद घटाया था 16 किलो वजन
करीना ने पहले बेटे तैमूर अली खान के जन्म के भी एक महीने बाद वजन घटाना शुरू कर दिया था। उस वक्त उन्होंने महज 6 महीने के अंदर 16 किलो वजन कम कर लिया था। वे तैमूर के जन्म के 3 महीने बाद काम पर लौट आई थीं।
21 फरवरी को हुआ दूसरे बेटे जन्म
करीना ने 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को जन्म दिया था। हालांकि, अब तक करीना के छोटे बेटे का नाम सामने नहीं आया है। फैंस बेबी बॉय का नाम जानने और उसका चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर आ चुकी है कि करीना और सैफ अपने न्यूबॉर्न बेबी के वर्चुअल इंट्रोडक्शन की तैयारी कर रहे हैं।
डिलीवरी के 16 दिन बाद काम पर लौट आई थीं
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना की अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ है, जिसमें वे आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज में भी शूटिंग की थी। वहीं, बेटे को जन्म देने के 16 दिन बाद वे फिर से काम पर लौट आई थीं।
Source – Bhaskar.com