मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। वहीं, अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही वरुण, आलिया और रणबीर के रिश्ते की पोल खोलते भी देखे जा रहे हैं।
दरअसल, आलिया और वरुण का ये वीडियो डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ का है। जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा एक साथ अपनी फिल्म ‘कलंक’ को प्रमोट करने पहुंचे थे। इसी दौरान शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी ने तीनों स्टार्स से कुछ सवाल पूछें। इन्हीं सवालों के दौरान वरुण को आलिया की पोल खोलते देखा जा रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में आलिया, वरुण, सोनाक्षी और शो की जज शिल्पा शेट्टी भी नजर आ रही है। इस दौरान सभी को ढेर सारी मस्ती करते भी देखा जा सकता है। तभी शो के होस्ट ऋत्विक को एक आइडिया आता है और वो सेलेब्स से सवाल पूछने लग जाते हैं। ऋत्विक तीनों से पहला सवाल पूछते हैं कि शूटिंग के दौरान फोन पर सबसे ज्यादा व्यस्त कौन रहता है? इसके जवाब में सोनाक्षी और वरुण आलिया की तरफ इशारा करते हैं।
मस्ती को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए ऋत्विक अगले सवाल में पूछते हैं, आलिया किसके साथ बिजी रहती है? इसके जवाब में वरुण तपाक से कह उठते हैं कि वो शख्स फिलहाल हमारे बीच मौजूद नहीं हैं लेकिन मैं उनकी नकल उतार सकता हूं। इसके बाद एक्टर फिल्म बर्फी से रणबीर कपूर की नकल उतारने लगते हैं। ये सब होता देख आलिया काफी शर्मा जाती हैं और अपना चेहरा छिपा लेती हैं।
Source – Ezgif com