भंसाली के कट बोलने के बाद भी किस करते रहे थे दीपिका और रणवीर, सेट पर सब रह गए थे शॉक्ड

Ranveer Singh

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे लविंग कपल में से एक माने जाते हैं। चाहें ऑफस्क्रीन हो या ऑनस्क्रीन दोनों अक्सर एक दूसरे को प्यार करते नज़र आते हैं। इस प्यार की शुरुआत हुई थी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला.. रामलीला’ से।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे लविंग कपल में से एक माने जाते हैं। चाहें ऑफस्क्रीन हो या ऑनस्क्रीन, दोनों अक्सर एक दूसरे को प्यार करते नज़र आते हैं। इस प्यार की शुरुआत हुई थी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला.. रामलीला’ से। इस फिल्म में रणवीर और दीपिका की कैमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि देखने वाले हैरान रह गए थे और यहीं से दोनों के इश्क के चर्चे शुरू हो गए थे। रणवीर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं दोनों के किसिंग सीन का वो किस्सा जब सबको एहसास हो गया था कि रणवीर और दीपिका को एक दूसरे से प्यार हो गया है।

‘रामलीला’ के एक क्रू मेंबर ने हफिंगटन पोस्ट को बताया था कि ‘अंग लगा दे रे’ गाने की शूटिंग के दौरान एक दूसरे में इतना खो गए थे कि संजय लीला भंसाली के कट बोलने के बाद भी दोनों एक दूसरे को किस करते रहे थे। क्रू मेंबर ने बताया था, ‘अंग लगा दे’ के दौरान दोनों का किसिंग सीन था, सीन पूरा होने के बाद भंसाली ने कट बोला, लेकिन दोनों कट बोलने के बाद भी एक दूसरे को किस करते रहे। उस वक्त वहां 50 लोग मौजूद थे और सब हैरान रह गए, एक शांति सी छा गई। तभी सबको ये एहसास हो गया कि दोनों प्यार में हैं। हमें अंदाज़ा था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है, लेकिन तब कन्फर्म हो गया। वो किस बहुत पैशनेट थी, तब किसी ने एक शब्द नहीं बोला था। मैं अब भी वो नज़ारा नहीं भूल सकता’।

क्रू मेंबर ने बताया था, ‘वो सेट पर एक दूसरे को बेबी कहकर बुलाते थे, साथ खाना खाते थे और जब उनकी शूटिंग नहीं होती थी तो वैनिटी वैन लेकर गायब हो जाते थे। वो बहुत प्यारा था’। आपको बता दें कि रामलीला के बाद रणवीर और दीपिका ने कई सालों एक दूसरे को डेट किया इस दौरान उन्होंने ‘फाइनडिंग फैन, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में भी काम किया। 

Source – Jagran

Leave a Reply

Your email address will not be published.