मुंबई। एक्ट्रेस गौहर खान उन सेलेब्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते हैं। गौहर खान भी यहां काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कलाकारी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल में एक्ट्रेस ने अपना एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनकी अदा और उनके एक्सप्रेशन देख फैंस की धड़कने तेज होती नजर आ रही है। गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
गौहर अपने इस लेटेस्ट वीडियो में ” मेरा मन कहने लगा” गाने पर एक के बाद एक कई एक्सप्रेशन बदलती नजर आ रही हैं। उनकी ये अदा और नजाकत देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वीडियो को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा है- “नखरे..Hehehe…लॉकडाउन में लास्ट ईयर से यही मेरा फेवरेट स्पॉट है। आप में से कई लोगों को ये पता होगा। बताओ इस वीडियो में आपका फेवरेट एक्सप्रेशन कौन सा है?”
एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस कितना पसंद कर रहे हैं इस बात का अंदाजा वीडियो को मिले लाइक्स को देखकर लगाया जा सकता है। अबतक 1 लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इनके अलावा फैंस जमकर वीडियो पर कॉमेंट भी कर रहे हैं। आम यूजर्स के अलावा उनके पति ज़ैद दरबार ने भी कमेंट कर के लिखा है- “सो क्यूट” इसके अलावा उन्होंने गौहर के वीडियो पर हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया है।
Source – news24online