रोहित शेट्टी के साथ साथ कलर्स टीवी रियलिटी शो खतरों की खिलाड़ी की साऊथ अफ्रीका के शूटिंग वापस आएं हुए सभी एक्टर्स और क्रू को बीएमसी ने सात दिन की लिए क्वारंटीन कर दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें साझा करने का सिलसिला जारी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 11 को लेकर खूब बज बना हुआ है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर अर्जुन बिजलानी और श्वेता तिवारी का वीडियो वायरल हुआ है। दोनों ने क्रेजी डांस करते हुए वीडियो साझा किया है।
इस वीडियो में अर्जुन और श्वेता डांस करते हए नजर आ रहे हैं। इस क्रेजी डांस में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन बिजलानी ने कैप्शन लिखा, ‘मैंने श्वेता को अपने वर्जन का क्रेजी डांस सिखाया। ठीक है ना श्वेता।’

वहीं, इसके जवाब में श्वेता तिवारी ने कहा, ‘हां मेरे ख्याल से मैं एक अच्छी स्टूडेंट हूं। गुरुजी। इंस्टा पर अर्जुन बिजलानी और श्वेता तिवारी का ये फनी बैंटर काफी पसंद किया जा रहा है।’ इसपर अर्जुन ने लिखा- वो तो आप हैं। इस वीडियो में डांस करते हुए अंत में श्वेता अर्जुन से कहती नजर आ रही हैं- क्या कर रहा है तू?

इस वीडियो में अर्जुन ‘छोटी सी बात’ का गाना ‘न जाने क्यूं’ गाते नजर आ रहे हैं और श्वेता तिवारी के साथ डांस करते दिख रहे हैं। श्वेता उनके डांस स्टेप्स से ताल मिलाती दिख रही हैं। खतरों के खिलाड़ी में अर्जुन-श्वेता के अलावा निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, अनुष्का सेन, आस्था गिल, वरुण सूड, महक चहल, दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह जैसे जाने माने सेलेब्स हिस्सा बने हैं।

खतरों के खिलाड़ी 11 के प्रोमोज फैंस के बीच चर्चा में हैं। कभी दिव्यांका त्रिपाठी तो कभी अर्जुन बिजलानी, सभी एक्टर्स के प्रोमोज एक के बाद एक सामने आ रहे हैं और फैंस की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। अब श्वेता तिवारी भी खतरों का सामना करती नजर आईं। चैनल ने शो का प्रोमो शेयर किया है जिसमें डर के मारे श्वेता का बुरा हाल होता नजर आ रहा है। टास्क देखकर श्वेता रोने लगती हैं और यही कहती नजर आ रही- मैं ये नहीं कर सकती सर। श्वेता को देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी भी छूट जाती है।

हालांकि, प्रोमो में श्वेता के स्टंट को नहीं दिखाया गया है। इससे पहले निक्की तंबोली ने कीड़े-मकौड़ों के बीच, अर्जुन बिजलानी ने बिजली के तार के साथ तो वहीं शेरों के बीच राहुल वैद्य का प्रोमो सामने आया था। दिव्यांका त्रिपाठी भी मगरमच्छ के साथ चैलेंज पूरा करती दिखीं।
Source – amarujala